Market Status

Showing posts with label share market. Show all posts
Showing posts with label share market. Show all posts

Saturday, 16 February 2019

Live Commodity Tips: क्यों टूटा कॉटन का भाव, आगे क्या हो रणनीति

Live Commodity Tips:
Live commodity tips, equity tips, share market, stock market
Live Commodity Tips
कॉटन ने 11 महीने का निचला स्तर छुआ है। सीजन के ऊपरी स्तर से इसका दाम करीब 15 फीसदी लुढ़क चुका है। कम पैदावार के बावजूद कीमतों में गिरावट आई है। सीजन का ये 5 महीना है और भाव एमएसपी के नीचे है। जोरदार सरकारी खरीद के बावजूद क्यों नहीं संभल पा रहा है कॉटन का भाव और यहां से आगे कैसी रहेगी इसकी चाल जानेंगे आज।

मंडियों में कॉटन 41,500 रुपये प्रति कैंडी भाव है। कॉटन का भाव 11 महीने के निचले स्तर के पास कारोबार कर रहा है। इस सीजन में इसका भाव करीब 15 फीसदी लुढ़का है। इस साल पैदावार 330 लाख गांठ है। एमएसपी पर कॉटन कॉरपोरेशन की खरीद जारी है। महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों ने कॉटन की आवक रोकी है।

दरअसल ग्लोबल मार्केट में 15 महीने के निचले स्तर पर भाव चल रहा है जबकि घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद भाव ज्यादा है। ग्लोबल मार्केट में भारत का कॉटन महंगा है। इस साल कॉटन का एमएसपी 26 फीसदी बढ़ा है। जनवरी तक करीब 24 लाख गांठ कॉटन एक्सपोर्ट हुई है। भारत से कॉटन यार्न का एक्सपोर्ट 25 फीसदी गिरा है।

source:- https://hindi.moneycontrol.com/mccode/news/article.php?id=198667

Wednesday, 6 February 2019

Live Commodity Tips: कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

Live Commodity Tips:
Live commodity tips, equity tips, share market, MCX free tips, NCDEX Tips
Live Commodity Tips
आज अमेरिका में ट्रंप के भाषण से पहले कमोडिटी मार्केट नर्वस है। सोने में ऊपरी स्तर से दबाव है, चांदी भी कमजोर है। कच्चे तेल में भी सुस्त कारोबार हो रहा है।

उधर एक बड़ी खबर ये है कि अब सिर्फ चीनी कंपनियों को ही नहीं बल्कि गैर चीनी कंपनियों को भी एथेनॉल प्लांट लगाने पर सॉफ्ट लोन मिलेगा। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक चीनी और गैर चीनी कंपनियों को करीब 12000 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से कल मंजूरी मिलने की संभावना है। खाद्य मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित मसौदा कैबिनेट में भेजा गया है।

आज शाम कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी संभव है। अब गैर चीनी कंपनियों को भी मोलासिस से सीधे एथेनॉल बनाने के लिए सॉफ्ट लोन मिलेगा। कर्ज पर ब्याज में अधिकतम 5 फीसदी सालाना की छूट मिलेगी। ब्याज में छूट 5 साल के लिए मिलेगी। इसके लिए करीब 12000 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन का प्रस्ताव है। 1300 करोड़ ब्याज सब्सिडी देने का प्रस्ताव है।

चॉइस ब्रोकिंग की निवेश सलाह
धनिया एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा): बेचें - 6570, लक्ष्य - 6480, स्टॉपलॉस - 6620

कैस्टर सीड एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा): खरीदें - 5110, लक्ष्य - 5060, स्टॉपलॉस - 5060

Saturday, 2 February 2019

Live Commodity Tips: बजट 2019: खेती और कमोडिटी बाजार पर क्या होगा असर!

Live commodity tips, share market, stock market, equity tips, MCX free tips, NCDEX Tips
Live Commodity Tips
Live Commodity Tips:
बजट 2019 किसानों के नाम रहा। किसानों को डायरेक्टर बेनिफिट देने का एलान और सीएनबीसी-आवाज़ की खबरों पर मुहर लगी है। बेशक बजट में वित्त मंत्री ने सबको खुश करने की कोशिश की है। सीधे तौर पर 5 लाख रुपए की आमदनी वाले लोगों को आयकर छूट का एलान किया गया।

किसानों के लिए 75 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज का एलान हुआ है। जिसमें छोटे किसानों को सालाना 6000 रुपए सरकार सीधे उनके खाते में देगी। सरकार का दावा है कि इससे लागों के हाथ में पैसा बचेगा। तो सवाल ये है कि लोगों के हाथ में अगर पैसा बचेगा तो वह खर्च कहां होगा और क्या वाकई इस बजट से किसानों और खेती का भला होगा। इसपर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ मौजूद है रसना के चेयरमैन पिरुज खम्बाटा, लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी, जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के वाइस चेयरमैन शंकर सेन औरपूर्व कृषि सचिव सिराज हुसैन।

किसानों को 6000 की सालाना डायरेक्ट इनकम की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का फायदा 2 हेक्टेयर जमीनवाले किसानों को मिलेगा। योजना की राशि का तीन चरणों में भुगतान किया जाएगा। इस योजना से देश के 12 करोड़ किसानो को फायदा होगा। बजट में किसान सम्मान निधि योजना के लिए 75000 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है।

पशु-पालन के लिए किसानों को किसान क्रेडिट पर 2 फीसदी ब्याज छूट मिलेगी। इसके लिए आपादा नुकसान पर 5 फीसदी ब्याज छूट मिलेगी। किसी मजदूर की अचानक मौत पर 6 लाख रुपये के मुआवजे का भी प्रावधान किया गया है।

बजट में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गायों के लिए 750 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। एक तरह जहां किसानों को राहत मिली है वहीं बजट में  ज्वेलरी सेक्टर गुमनाम रहा। बजट में गोल्ड और ज्वेलरी पर कोई एलान नहीं किया और ना ज्वेलरी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी पर ही कोई फैसला हुआ।