Market Status

Showing posts with label gold trading tips. Show all posts
Showing posts with label gold trading tips. Show all posts

Monday, 24 June 2019

Live Commodity Tips: सोने की चमक बरकरार, कमोडिटी में कहां लगाएं दांव

Live Commodity Tips | Gold Trading Tips


Live Commodity Tips, MCX Free Tips, Equity Tips, Gold Trading Tips
Live Commodity Tips

पिछले हफ्ते 6 साल का ऊपरी स्तर छूने के बाद सोने की चमक अभी भी बरकरार है। इसका भाव 34 हजार रुपए के ऊपर बना हुआ है। हालांकि हाजिर में सोने पर करीब 1 फीसदी का डिस्काउंट चल रहा है। पिछले हफ्ते US-ईरान में तनाव और फेड के फैसले के बाद सोने में जोरदार तेजी आई थी। अब नजर g-20 की बैठक पर है।  उधर कच्चे तेल में भी तेजी का रुख है। अमेरिका ने ईरान पर पाबंदी और बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं, बेस मेटल में बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है।

एग्री पर नजर डालें तो 1 हफ्ते की देरी से चल रहा मॉनसून मुंबई से पहले पूर्वी यूपी और बिहार में दस्तक दे चुका है। महाराष्ट्र में इसने पिछले हफ्ते की मौजूदगी दर्ज कराई थी, सोलापुर, सतारा और औंरगाबाद तक ये पहुंच चुका है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश के बावजूद कोंकण इलाके में पड़ने वाले मुंबई में मॉनसून लगातार पिछड़ता जा रहा है। अगले 24 घंटे में इसके मध्य प्रदेश तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक समेत गोवा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के साथ उत्तरखंड में बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इस बीच खेती वाले इलाकों में हुई बारिश से सोयाबीन पर दबाव बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में प्री मॉनसून बारिश हुई है। वहीं आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन की खेती वाले इलाकों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। शुरुआती कारोबार में सोयाबीन 3600 रुपए के नीचे फिसल गया था जो पिछले 6 महीने का निचला स्तर है।

कुंवरजी कमोडिटीज की निवेश सलाह
कपास खली एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): बेचें - 2820 रुपये, लक्ष्य - 2770 रुपये, स्टॉपलॉल - 2848 रुपये
ग्वार सीड एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 4200 रुपये, लक्ष्य - 4292 रुपये, स्टॉपलॉल - 4152 रुपये
धनिया एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 6960 रुपये, लक्ष्य - 7090 रुपये, स्टॉपलॉल - 6880 रुपये
सोना एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 34220 रुपये, लक्ष्य - 34520 रुपये, स्टॉपलॉल - 34100 रुपये
कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 3020 रुपये, लक्ष्य - 4090 रुपये, स्टॉपलॉल - 3972 रुपये
जिंक एमसीएक्स (जुलाई वायदा): बेचें - 200 रुपये, लक्ष्य - 196 रुपये, स्टॉपलॉल - 203 रुपये

source:- https://hindi.moneycontrol.com/news/commodity-news/gold-up-where-to-bet-in-commidity-market-today_208957.html


Monday, 25 February 2019

Live Commodity Tips: कच्चे तेल में सुस्ती, सोना और चांदी में हल्की बढ़त

Live Commodity Tips:
Live commodity tips, mcx free tips, ncdex tips, gold trading tips, nifty trading tips
Live Commodity Tips
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हल्की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। नॉयमेक्स क्रूड 0.02 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 57 डॉलर के ऊपर नजर रहा है। वहीं ब्रेंड क्रूड में भी हल्की सुस्ती दिख रही है और ये हल्की गिरावट के साथ 67 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक थोड़ी बढ़ी है और कोमेक्स पर सोना 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 1333 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वही चांदी में भी हल्की बढ़त दिखाई दे रही है और कोमेक्स पर चांदी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 16 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही है।

एंजेल कमोडिटीज के अनुज गुप्ता की निवेश सलाह

एमसीएक्स सोना (अप्रैल वायदा): खरीदें-33400 रुपये, स्टॉपलॉस-33250 रुपये, लक्ष्य-33700 रुपये


एमसीएक्स कच्चा तेल (मार्च वायदा): खरीदें-4050 रुपये, स्टॉपलॉस-3950 रुपये, लक्ष्य-4180 रुपये

source:- https://hindi.moneycontrol.com/news/commodity-news/slight-down-in-crude-oil-slight-growth-in-gold-and-silver_199141.html